HP Police Constable Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश में 1088 पोस्ट पर निकली कांस्टेबल की भर्ती, जाने कौन-कौन कर सकते हैं अप्लाई?

HP Police Constable Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकाली गई है, भर्ती महिला पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए निकाली गई है हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 4 अक्टूबर 2024 से भरे जा रहे हैं और एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती 2024 के अंतर्गत कुल 1088 पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म अभ्यर्थी भर सकते हैं।

HPPSC अर्थात हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन की तरफ से पुलिस कांस्टेबल के पोस्ट पर निकाली गई भर्ती में कौन-कौन अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता/ शारीरिक योग्यता/ आयु सीमा/ सिलेक्शन प्रोसेस और आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया क्या है? इन सब के बारे में पूरी डिटेल्स आगे आर्टिकल में दी गई कृपया आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें?

HP Police Constable Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश में 1088 पोस्ट पर निकली कांस्टेबल की भर्ती

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के अंतर्गत कुल 1088 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है, पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 708 पोस्ट है तो वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए 380 पोस्ट शामिल है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पुरुष अभ्यर्थी के लिए 708 पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है जिसमें से जनरल के लिए 281 पोस्ट, OBC वर्ग के लिए 145 पोस्ट, EWS के लिए 81 पोस्ट , SC के 168 पोस्ट और ST के लिए 33 पोस्ट शामिल है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती महिला अभ्यर्थी के लिए 380 पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है जिसमें, जनरल के लिए 168 पोस्ट, ओबीसी वर्ग के लिए 72 पोस्ट , EWS के 35 पोस्ट, SC के लिए 85 पोस्ट और ST के लिए 20 पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है।

HP Police Constable Recruitment 2024 | Eligibility Criteria

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक योग्यता, की डीटेल्स नीचे महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग दी गई।

HP Police Constable Recruitment 2024 ( पुरुष के लिए योग्यता )

  • अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए और हिमाचल प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम हाइट 5 फीट 7 इंच होनी चाहिए।
  • दौड़ / रेस : 5 मिनट 30 सेकंड में 1500 मीटर की दौड़।
  • उच्च कूद 1.3 मीटर है।
  • 14 सेकंड में 100 मीटर की रेस।
  • बोर्ड जंप 4 मीटर है।

HP Police Constable Recruitment 2024 ( महिला के लिए योग्यता )

  • अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए और हिमाचल प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • महिला की न्यूनतम हाइट 5 फीट 3 इंच होनी चाहिए।
  • दौड़ / रेस : 3 मिनट 45 सेकंड में 800 मीटर की दौड़।
  • उच्च कूद 1.10 मीटर है।
  • 17 सेकंड में 100 मीटर की रेस।
  • बोर्ड जंप 3 मीटर है।

HP Police Constable Recruitment 2024 | Age Limit

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं उन्हें नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। ध्यान रहे अभ्यर्थी की उम्र की गणना एक जनवरी 2024 से की जाएगी।

Himachal Pradesh Police Constable Recruitment 2024 | Selection Process

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती में अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कई चरणों में किया जाएगा जिसमें – शारीरिक टेस्ट लिखित परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है ध्यान रहे अभ्यर्थी की फाइनल मेरिट लिस्ट है लिखित परीक्षा , अभ्यर्थी की हाइट और एनसीसी सर्टिफिकेट के जरिए तैयार किया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस की डिटेल्स के लिए अभ्यर्थी आफिशियल नोटिफिकेशन पढ़कर और भी जानकारी ले सकते हैं।

HP Police Constable Recruitment 2024 | Application Fees & Salary

Salary: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पोस्ट पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 3 के अनुसार ₹22,200 से लेकर ₹64,000 महीने की सैलरी दी जाएगी।

Application Fees : हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए General / OBC / EWS वर्ग के लिए आवेदन फीस ₹600 है, SC / ST / BPL वर्ग के लिए आवेदन फीस 150 रुपए है और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है।

HP Police Constable Recruitment 2024 – Apply Online ( अप्लाई कैसे करें )

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में 4 अक्टूबर 2024 से भरा जा रहा है और एप्लीकेशन फॉर्म 31 अक्टूबर 2024 तक भरा जाएगा। आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन Online के ऑफिसियल वेबसाइट https://hppsconline.hp.gov.in/HPPSC/ApplicantRegistration/Home/Login पर जाएं, पोर्टल पर ओटीआर रजिस्ट्रेशन करें, रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवश्यक डिटेल्स को दर्ज करके लॉगिन करें और उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर के फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करें।

Quick Links

Leave a Comment