Tag: Uttar Pradesh Anganwadi Bharti 2024

  • UP Anganwadi Bharti 2024: यूपी के बाराबंकी, बुलंदशहर, हरदोई और कुशीनगर जिला में शुरु आंगनबाड़ी की भर्ती, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

    UP Anganwadi Bharti 2024: यूपी के बाराबंकी, बुलंदशहर, हरदोई और कुशीनगर जिला में शुरु आंगनबाड़ी की भर्ती, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

    UP Anganwadi Bharti 2024: अगर आप उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो आप सभी के लिए शानदार अवसर है, क्योंकि उत्तर प्रदेश के चार नए जिले में आंगनबाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी , बुलंदशहर, हरदोई और कुशीनगर जिला के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है अलग-अलग जिलों में अलग-अलग आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है और पदों की संख्या भी अलग-अलग है। आंगनबाड़ी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आप यूपी आंगनबाड़ी के ऑफिसियल वेबसाइट https://www.upanganwadibharti.com/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

    उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने के लिए योग्यता क्या है? आयु कितनी होनी चाहिए? और आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन फॉर्म कैसे भरें? इन सब की पूरी इनफार्मेशन आर्टिकल में दी गई है आप सभी कृपया आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।

    UP Anganwadi Bharti 2024: यूपी के बाराबंकी, बुलंदशहर, हरदोई और कुशीनगर जिला में शुरु आंगनबाड़ी की भर्ती

    उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के अंतर्गत यूपी के बाराबंकी , बुलंदशहर हरदोई और कुशीनगर जिला में आंगनबाड़ी की भर्ती निकाली गई है।

    • उत्तर प्रदेश हरदोई जिला में आंगनबाड़ी के 549 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 है।
    • कुशीनगर जिला में आंगनबाड़ी के 245 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 है।
    • बुलंदशहर जिला में आंगनबाड़ी के 510 पदों पर भर्ती निकाली गई है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2024 है।
    • बाराबंकी जिला में आंगनबाड़ी के 349 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2024 है।

    UP Aganwadi Bharti 2024: आवेदन करने की योग्यता

    • यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 में आवेदन फार्म केवल महिलाएं भर सकती हैं, आवेदन फॉर्म भरने की शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास है। इसके अलावा महिलाएं उसी ग्राम वार्ड या न्याय पंचायत से आवेदन कर सकती हैं , जहां की निवासी हैं। इसके अलावा आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्ग के महिलाओं को आयु में छूट दी जाएगी। 

    चयन प्रक्रिया

    • यूपी आंगनबाड़ी भर्ती में महिलाओं का चयन बिना परीक्षा डायरेक्ट मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट 10वीं 12वीं के मार्क्स के आधार पर बनाई जाएगी। सिलेक्शन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें।

    UP Anganwadi Bharti 2024: आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

    उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर जाएं। आफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें, क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा। जहां पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं , नीचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे। 1

    Quick Links

  • UP Anganwadi Bharti 2024: यूपी आंगनबाड़ी भर्ती  के लिए आवेदन शुरू, 31 जिलों में निकली भर्ती, यहां देखें डीटेल्स

    UP Anganwadi Bharti 2024: यूपी आंगनबाड़ी भर्ती  के लिए आवेदन शुरू, 31 जिलों में निकली भर्ती, यहां देखें डीटेल्स

    UP Anganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए शानदार अवसर है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने का, उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के पोस्ट पर भर्ती किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत यूपी के बाकी के 31 जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यूपी में आंगनबाड़ी के कुल 23753 पदों पर चयन किया, जिसमें से लगभग 44 जिलों की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

    उत्तर प्रदेश के बाकी के 31 जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन आंगनबाड़ी की आफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा और अलग-अलग जिलों में आवेदन करने की अंतिम तिथि भी अलग-अलग होगी। इसके लेटेस्ट अपडेट के लिए आंगनबाड़ी पोर्टल को समय-समय पर विजिट करते रहें। UP Anganwadi Bharti 2024 से संबंधित जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, सिलेक्शन प्रोसेस और आवेदन करने की जानकारी आगे आर्टिकल में दी गई है आप सभी कृपया आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े।

    UP Anganwadi Bharti 2024: Official Notification

    यूपी आंगनबाड़ी भर्ती का ऑफिशल नोटिफिकेशन आंगनबाड़ी के आफिशियल पोर्टल upanganwadibharti.in पर जारी किया जाएगा।

    UP Anganwadi Bharti 2024: इन 31 जिलों में होगी आंगनबाड़ी की भर्ती

    उत्तर प्रदेश के नीचे 31 जिलों में आंगनबाड़ी की भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

    1. वाराणसी में 199 पद | अंतिम तिथि – 25 अक्टूबर 2024 | नोटीफिकेशन देखें
    2. झांसी में 290 पद | अंतिम तिथि – 17 अक्टूबर 2024 | नोटीफिकेशन देखें
    3. हमीरपुर 165 पद | अंतिम तिथि – 15 अक्टूबर 2024 | नोटीफिकेशन देखें
    4. अमेठी 427 पद | अंतिम तिथि – 17 अक्टूबर 2024 | नोटीफिकेशन देखें
    5. कन्नौज में 138 पद  | अंतिम तिथि – 17 अक्टूबर 2024 | नोटीफिकेशन देखें
    6. आगरा में 482 पद
    7. अलीगढ़ में 499 पद
    8. अंबेडकर नगर में 350 पद
    9. अमरोहा में 142 पद
    10. औरेया में 321 पद
    11. अयोध्या में 218 पद
    12. आजमगढ़ में 461 पद
    13. बागपत में 199 पद
    14. बहराइच में 632 पद
    15. बलिया में 77 पद
    16. बलरामपुर में 388 पद
    17. बांदा 210 पद
    18. बाराबंकी 420 पद
    19. बरेली 329 पद
    20. बस्ती 268 पद
    21. बिजनौर 507 पद
    22. बदायूं 535 पद
    23. बुलंदशहर 457 पद
    24. चंदौली 242 पद
    25. चित्रकूट 230 पद
    26. एटा 169 पद
    27. इटावा 11 पद
    28. फर्रूखाबाद 166 पद
    29. फतेहपुर 426 पद
    30. फिरोजाबाद 368 पद
    31. गौतमबुद्धनगर 133 पद

    UP Anganwadi Bharti 2024: आवेदन करने की योग्यता

    यूपी आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करने के लिए निम्न योग्यताएं होनी चाहिए!

    1. शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए महिला मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होनी चाहिए।
    2. केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
    3. महिला उस गांव, वार्ड और न्याय पंचायत की रहने वाली हो जहां से वह आवेदन कर रही है।
    4. आयु सीमा: आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट दी जाएगी।

    Application Fees

    उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन निशुल्क ( Free Apply) है महिला आफिशियल पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

    Selection Process

    उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती में महिलाओं का चयन बिना परीक्षा डायरेक्ट मेरिट के बेस पर किया जाएगा महिलाओं की मेरिट लिस्ट 10वीं और 12वीं कक्षा के अंक प्रमाण पत्र के आधार पर बनाई जाएगी।

    यूपी आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

    • आधार कार्ड
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी
    • 10वीं की मार्कशीट
    • 12वीं की मार्कशीट
    • निवास प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • अभ्यर्थी का सिग्नेचर।

    How To Apply – UP Anganwadi Bharti 2024

    आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन कैसे करें तो आपको बता दें कि यूपी आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन फॉर्म ऑनलाइन तरीके से भरा जा रहा है आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी के ऑफिसियल वेबसाइट https://upanganwadibharti.in पर जाएं। वेबसाइट पर जाने के बाद अपने जिले का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और उसे पढ़े और उसके बाद दिए गए अप्लाई बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म भरे।

    Quick Links