Tag: Uttar Pradesh Home Guard Bharti

  • UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश होमगार्ड के 44000 पदों पर भर्ती , यहां पढ़ें पूरी जानकारी

    UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश होमगार्ड के 44000 पदों पर भर्ती , यहां पढ़ें पूरी जानकारी

    UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए को बता दे कि पहले उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा होमगार्ड के पोस्ट पर अभ्यर्थियों का चयन दौड़ के आधार पर किया जा रहा था लेकिन अब उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तरह उत्तर प्रदेश होमगार्ड की भी भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अगर आप भी उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के 44,000 पदों का इंतजार कर रहे हैं तो आप सभी के लिए बहुत बड़ी अपडेट है आप इस जानकारी को कृपया अंत तक पढ़े।

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती अब पुराने नियमों के तहत नहीं की जाएगी, अब नियमों में नया बदलाव कर भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसलिए अगर आप यूपी होमगार्ड भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आप को यूपी होमगार्ड भर्ती के आने वाले नए नियमों और अपडेट के बारे में जानना जरुर जानना चाहिए। आगे आर्टिकल में यूपी होमगार्ड भर्ती की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है।

    UP Home Guard Bharti 2025

    उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा होमगार्ड के कुल 44000 पदों पर भर्ती की जाएगी, होमगार्ड भर्ती 2025 के संबंध में अभी किसी प्रकार का ऑफिशियल नोटिफिकेशन सरकार के द्वारा जारी नहीं किया गया है। आप सभी को बता दे कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करने के लिए सरकार के द्वारा इस बार नया नियम से भर्ती प्रक्रिया पूरा किया जाएगा।

    नया नियम के अनुसार अब यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा हालांकि पहले लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता था।  दूसरा बड़ा अपडेट है कि इस बार दौड़ की टाइमिंग को लेकर भी बदलाव किया जाएगा।

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 मुख्य बिंदु

    • यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत कुल 44000 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी।
    • अभी इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
    • इस बार यूपी होमगार्ड की भर्ती होमगार्ड विभाग के द्वारा गठित नए भर्ती बोर्ड के द्वारा किया जाएगा।
    • हालांकि अभी भर्ती बोर्ड का गठन नहीं किया गया है।

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 , 44 हजार पदों पर होगी भर्ती

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 44000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के करीब 1,80,000 पद स्वीकृत है जिसमें से 75000 होमगार्ड वर्तमान में तैनात है जबकि 44000 पद रिक्त है। इन रिक्त पदों पर वर्ष 2025 में होमगार्ड की भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

    UP Home Guard Bharti: क्या रहेगा शैक्षणिक की योग्यता?

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होगा, इस बात की जानकारी भर्ती बोर्ड के द्वारा तैयार किए गए नए नियम के अनुसार ही पता चलेगा, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।

    UP Home Guard Bharti 2025 आयु सीमा क्या है ?

    यूपी होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष से और अधिक से अधिक 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी, महिलाओं के लिए विशेष छूट रहेगी। ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट, तो वहीं SC और ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, ऐसे उम्मीदवार जो PWD वर्ग से आते हैं उन्हें 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

    यूपी होमगार्ड की भर्ती कब तक आएगा 2025?

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 कब आएगी? इसकी अभी कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स हुआ अन्य सूत्रों के मुताबिक यूपी होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन फरवरी माह के अंत तक जारी किया जा सकता है। क्योंकि अभी होमगार्ड विभाग के द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए नई भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा, भर्ती बोर्ड के गठन के बाद इस भर्ती का Official Notification जारी किया जाएगा, इसके बाद इस भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। 

    इन्हें भी पढ़ें! ऑयल इंडिया लिमिटेड में निकली वार्डन और क्लर्क की भर्ती , बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन